Online TransLiteration by girgit.chitthajagat.in, of http://apnamat.blogspot.com/2011/01/blog-post_14.html Disclaimer
You may also see this page in Bangla, Devanagari, Gujarati, Gurmukhi, Kannada, Malayalam, Oriya, Roman(Eng), Tamil, Telugu

Friday, 14 January 2011

आज समाज में चिंतन यानी आप भी किसी अखबार में छपे अपने लेख को यहां खोजें

http://blogsinmedia.com/2011/01/आज-समाज-में-चिंतन
आज समाज में ‘चिंतन’ का छपा अंश इसी नए ब्लाग एग्रीगेटर ब्लागमीडियाडाटकाम से उपलब्ध हो पाया है। इस एग्रीगेटर के बारे में विस्तार से इस लिंक से पढ़ें।
http://blogsinmedia.com/
नीचे जो विवरण आप देख रहे हैं उसे प्रवीणजी ने गूगल बज पर लिखा है।
हिन्दी ब्लॉगिंग को समर्पित 11 वेबसाईट्स आ रही हैं 2011 में - ब्लॉग बुखार
पिछले वर्ष अनायास ही इतने पारिवारिक हादसे हुए कि तमाम योजनाएँ धरी की धरी रह गईं। अब पुन: स्फूर्ति आई है तो हिन्दी ब्लॉगिंग को केन्द्र में रख कर किए जाने वाले कार्यों से अवगत करवाना चाहता हूँ आपको।

जैसी योजना है उसके अनुसार इस वर्ष 2011 में हिन्दी ब्लॉगिंग को समर्पित 11 वेबसाईट्स लाई जाएँगी। 2011 के प्रत्येक माह के भारतीय पर्व पर एक वेबसाईट। चूंकि जून में कोई प्रचलित पर्व नहीं है अत: इस माह को छोड़ कर 11 वेबसाईट्स। यह ऐसी वेबसाईट्स हैं जिनमें हिन्दी ब्लॉगरों के द्वारा प्रदत्त जानकारियों का उपयोग उन्हीं के द्वारा होगा। उपयोगकर्ता स्वयं भी इसमें योगदान कर सकेंगे।


इस कड़ी में मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए इस वर्ष की पहली वेबसाईट ब्लॉग्स इन मीडियाwww.BlogsInMedia.com की सूचना देना चाहता हूँ।

बहुत पहले से हिन्दी चिट्ठाकारों के लेखों को समाचार पत्र-पत्रिकाएँ हिन्दी ब्लॉग लेखों को नियमित स्थान देने लगी हैं। ऑनलाईन पत्रिकायों के साथ-साथ अब रेडियो, टेलीविज़न पर भी हिन्दी ब्लॉगों को उद्धृत किया जाने लगा है। आप अभी तक अलग अलग ब्लॉग संकलकों के द्वारा विभिन्न ब्लॉगों तक जाते रहे होंगे किन्तु इस वेबसाईट द्वारा आप उन ब्लॉगों तक अपनी पहुँच आसान बना सकेंगे जिन्हें प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविज़न, वेब-पत्रिकाओं ने स्थान दे उनकी उपयोगिता सिद्ध की है। परिणामस्वरूप, हालिया परिदृष्य में, बेहतर हिन्दी ब्लॉगों की तलाश में संतुष्ट हुया जा सकेगा।


इस नए नवेले अनोखे ब्लॉग-एग्रीगेटर www.BlogsInMedia.com का स्वागत कीजिए जो केवल संचार माध्यमों में उल्लेखित हिन्दी ब्लॉगों का संकलन करेगा। यह निश्चित तौर पर अविवादित भी होगा क्योंकि ब्लॉग लेखक व एग्रीगेटर के मध्य आकलनकर्ता के रूप में मीडिया के अन्य कारक भी शामिल होंगे। इसी के साथ पुराना, प्रिंट मीडिया पर ब्लॉग चर्चा वाला ब्लॉग बंद किया जा चुका है। यदि भूले भटके कोई वहाँ पहुँच भी जाए तो तकनीक उसे स्वत: ही इस नई वेबसाईट तक पहुँचा देगी।

इस लेख को लिखे जाते तक ब्लॉग्स इन मीडिया वेबसाईट में 2178 जानकारियाँ देते लेखों पर लगभग 2700 अखबारी कतरनें हैं जिन पर विभिन्न 32 समाचार पत्र-पत्रिकाओं द्वारा हिन्दी ब्लॉगरों की पोस्ट का उल्लेख ब्लॉगर का नाम/ ब्लॉग नाम/ ब्लॉग यूआरएल/ संदर्भ देते हुए किया गया है। इस प्रयास में यहाँ अंदाज़न 4000 हिन्दी ब्लॉग लेखों का संकलन हो चुका है। विश्वास कीजिए अभी भी 500 से अधिक अखबारी कतरनें और सैकड़ों संदर्भ, यहाँ अपना स्थान पाने की प्रतीक्षा में हैं।

ऐसा नहीं है कि इस वेबसाईट में एकाएक यह प्रचुर जानकारियाँ समाहित की गईं हैं। इसके पीछे 21 माह का व्यक्तिगत परिश्रम व विभिन्न ब्लॉगर साथियों ( सुश्री शेफ़ाली पांडे, प्रतिभा कटियार, प्रतिभा कुशवाहा, सर्वश्री अविनाश वाचस्पति, कुमारेन्द्र सेंगर, संजीव कुमार सिन्हा, प्रवीण त्रिवेदी, अजय कुमार झा, महेश सिन्हा, कृष्ण कुमार मिश्रा आदि) का सहयोग है। अजय कुमार झा आज भी सक्रिय हैं इस वेबसाईट पर।

2 comments:

प्रवीण पाण्डेय said...

इन वेबसाइट्स से साहित्य को बहुत प्रचार मिलेगा।

Rahul Singh said...

मुझे तो इसकी ठीक समझ नहीं, लेकिन अपनी पोस्ट ''फिल्मी पटना'' और ''नया पुराना साल'' की यहां होने की जानकारी मिली थी, यह उपयुक्त स्थान मान कर आभार.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...